(2)यू.एस.ए.की मक्का पेटी का विस्तार लिखिए।
Ans-यू.एस.ए.की मक्का पेटी मध्य ओहियो से मध्य टैक्सास और केण्टुकी से विस्कांसिन तक विस्तृत है।
(3)यू.एस.ए.में बसन्तकालीन गेहूँ के प्रदेश का विस्तार लिखिए।
Ans-यू.एस.ए.का बसन्तकालीन गेहूँ का क्षेत्र प्रेयरीज के उत्तरी भाग में डेकोटा, मेण्टाना और मिनिसोटा प्रान्तों में विस्तृत है
(4)यू.एस.ए. का डेयरी फार्मिंग का क्षेत्र लिखिए
Ans-यू.एस.ए.के उत्तरी भाग में महान झीलों के चारों तरफ फैला प्रदेश डेयरी फार्मिंग का क्षेत्र है
(5)उत्तरी अमेरिका को भूगर्भिक संरचना के आधार पर विभक्त कीजिए
Ans-(1) कैनेडियन या लॉरेशियन शील्ड ( दृढ़ भूखण्ड), (2) अप्लेशियन पर्वतीय तंत्र, (3) मध्यवर्ती मैदानी, प्रदेश, और (4) पश्चिचमी उच्च प्रदेश या कार्डिलेश
(6)यूरोप महाद्वीप के सबसे बड़े देश का नाम बताइए। Ans-यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है जो युरोप तथा एशिया दोनों महाद्वीपों में फैला हुआ है।
(7)दक्षिण यूरोप की प्रमुख नदियाँ बताइए।
Ans-दक्षिण यूरोप की प्रमुख नदियाँ डेन्यूब, राइन,पो, टाइबर, टैगस, डूरो, ग्वादियाना और एब्रो हैं।
(8)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
Ans-यह जलडमरूमध्य यूरोप को अफ्रीका से अलग करता है तथा अटलांटिक महासागर को भूमध्यसागर से जोड़ता है।
(9)एशिया में सबसे अधिक तथा सबसे कम वर्षा वाले स्थानों के नाम लिखिए।
Ans-एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम(भारत) तथा सबसे कम वर्षा वाला स्थान अदन ( सीरिया) है
(10)एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल क्या है?
Ans-एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 4.46 करोड़ वर्ग किमी. है, जो सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 30./. हैं ।

0 Comments:
Post a Comment