Ans- 1789 ई. में फ्रांस पर बूर्बो ( Bourbon) वंश का लुई सोलहवाँ शासन करता था।
(2)फ्रांस में राष्ट्रीय सम्मेलन ने कब तक शासन किया?
Ans- फ्रांस में राष्ट्रीय सम्मेलन ने 21 सितम्बर, 1792 से 20 अक्टूबर, 1795 तक शासन किया।
(3)फ्रांस के सम्राट लुई सोलहवें को कब मृत्यूदण्ड दिया गया?
Ans-फ्रांस के सम्राट लुई सोलहवें को 21 जनवरी, 1793 ई. को मृत्यूदण्ड दिया गया।
(4)फ्रांस में आतंक के राज्य के दो प्रमुख नेता कौन थे?Ans-फ्रांस में आतंक के राज्य के दो प्रमुख नेता दाँते और राब्सपियर थे
(5)किस युद्ध में और कब फ्रांस ने आस्ट्रिया को पराजित किया?
Ans- 20 सितम्बर, 1792 को फ्रांस ने वालमी के युध्द में आस्ट्रिया को पराजित कर दिया।
(6)टिलसिट की सन्धि कब और किसके मध्य हुई थी?
Ans- रूस और फ्रांस के बीच 8 जुलाई, 1807 को टिलसिट की संधि हुई
(7)प्रथम कौंसल के रूप में नैपोलियन ने कब तक शासन किया?
Ans- प्रथम कौंसल के रूप में नेपोलियन ने 1799 से 1804 ई. तक शासन किया।
(8)इटली इटैलियन्स के लिए है'', यह किसका नारा था? Ans-यह नारा मैजिनी का था
(9)क्रीमिया युद्ध की घोषणा किसने और कब की? Ans-क्रीमिया युद्ध की घोषणा 23 अक्टूबर, 1853 को टर्की ने की
(10)द्वितीय महायुद्ध कब तक चला?
Ans-द्वितीय महायुद्ध 1 सितम्बर, 1939 से 14 अगस्त, 1945 तक चला ।

Amazing topic
ReplyDelete